जिला युवा कांग्रेस झाबुआ द्वारा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष *श्री नटवर डोडियार* के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत अभियान एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु विशेष रणनीति तैयार की गई। बैठक में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष *शुभांगना राजे जामनिया* ने युवाओं की संगठन में भूमिका एवं आगामी त्रिस्तरीय एवं नगर निकाय चुनावों में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल उपाध्यक्ष एवं झाबुआ जिला प्रभारी *मोहित जैन* ने सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक बदलाव एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष *शुभांगना राजे जामनिया*, प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल उपाध्यक्ष एवं झाबुआ जिला प्रभारी *मोहित जैन*, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *प्रकाश रांका*, प्रदेश सचिव *निर्मल मेहता*, झाबुआ जिला प्रभारी *सद्दाम पटेल*, अलीराजपुर जिला प्रभारी *अरुण गुर्जर*, जिला अध्यक्ष *वसीम सैयद*, जिला महासचिव *हर्ष जैन*, *हेमेंद्र बबलू कटारा* एवं *दीपक डोडियार* उपस्थित रहे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष *प्रकाश परमार एवं महेश डामोर, जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल,जिला महासचिव इस्तियाक शेख, कीलू भूरिया,रोशन बारिया,जिला सचिव अरुण ओहारी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष ओवेश खान, जिला अध्यक्ष बेरोजगार प्रकोष्ठ पंकज सारेल, विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कामलिया एवं आकाश डामोर, उपाध्यक्ष आयुष ओहारी, ब्लॉक अध्यक्षगण राजेश मेडा , अनिल वसुनिया, अनसिंह वसुनिया,गणेश मुनिया,राधु वसुनिया, राजा कुरेशी, रोशन मेडा,कमलेश बिलवाल, दिलीप भाबर, डैनी डेनियल* सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी जिला प्रवक्ता अधिवक्ता *लौकेन्द्र बिलवाल* द्वारा प्रदान की गई।
0 Comments