आगामी त्रिस्त्रीय पंचायत राज एवं नगर परिषद के निर्वाचन के संबंध मे एवं संगठन स्तर पर संवाद किया।

मेघनगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अत्ति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को ग्राम फुट तालाब में टंकी ग्राउंड पर संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी विमल जी छिपानी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश रांका एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के विशेष आतिथ्य एवं क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया कि उपस्तिथि मे सम्पन्न हुई। इस बैठक मे विधानसभा प्रभारी विमल छिपानी ने कार्यकर्ताओं एव नेताओं से संगठन एवं आगामी त्रिस्त्रीय पंचायत राज एवं नगर परिषद के निर्वाचन के संबंध मे एवं संगठन स्तर पर संवाद किया। साथ ही पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने संगठन कि मजबूती पर चर्चा की एवं भाजपा सरकार कि नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। तथा आगामी पंचायत चुनाव को एकता के साथ लड़ने की अपील कि। इस बैठक मे जिला कोंग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री जसवंत भाभर,मेघनगर जनपद पंचायत कि जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुनिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष कालूसिंह नलवाया,पारसिह डिंडोर,सरपंच गण वसना मचार,वलहिंग भूरिया,मकनसिंह पारगी,रूपसिंह सिंगोड़,बादुसिंह खराडी , जंगलसिंह डिंडोर, बलवीर सिंह,सरण सिंह,हिमचंद वसुनिया,सुरेश भूरिया,वरिष्ठ कांग्रेस के प्रताप ताहेड,राकेश डामोर,राकेश भूरिया, मांगू सिंगाड़,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह राठौर, आंनद चौहान,जोगी वसुनिया पार्षद गंगा वसुनिया,अकील जेन,संदीप डामोर,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नटवर डोडियार,जिला महासचिव रोशन बारिया, विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कामलिया,उपाध्यक्ष वीरेंद्र बारिया,पंकज डोडियार अनसिंह वसुनिया,,मुकेश डिंडोर,फिलु डामोर,रोशन मेडा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष यामीन शेख के द्वारा किया गया और आभार दिनेश पाटीदार के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments