माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय परिसर आलीराजपुर में समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई।
ज्ञातव्य है कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत समुदाय के सदस्यों के बीच होने वाले विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद की जाती है। यह एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है, जहां एक तटस्थ मध्यस्थ, विवाद में शामिल पक्षों को एक-दूसरे की बात सुनने और आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने में मदद करता है। सामुदायिक मध्यस्थता हेतु विभिन्न समाज के प्रमुखों को 20 घंटे का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जावेगा।
बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों से मध्यस्थता प्रशिक्षण के लिए नाम भी आमंत्रित किए गए तथा अपने-अपने समुदायों में सामुदायिक मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु अपील की गई।
बैठक में श्री जय पाटीदार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राजेश राठौर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं माहेश्वरी समाज, जैन समाज, राठौर समाज, मुस्लिम समाज, राजपूत समाज, आदिवासी समाज, माली समाज, प्रजापति समाज एवं अन्य समाजों के प्रमुखों द्वारा सहभागिता की गई।
0 Comments