कलेक्टर नेहा मिना चली गई पर अपनी छाप फिर भी छोड़ गई जाते-जाते, फिर झाबुआ का नाम प्रदेश पटल पर चमचमाया।

बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला हेलो भैया फिर आ गया फिर एक नई खबर के साथ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा चौराहे पर चल रही थी कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कह रहे थे कि यह बुराई करने वालों के मुंह पर एक तमाचा और पड़ा है,तत्कालीन कलेक्टर नेहा मीना के प्रयास रंग लाए, एमपी बोर्ड परीक्षा में झाबुआ ने बनाई टॉप-5 में जगह।
झाबुआ। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में झाबुआ जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले की इस सफलता के पीछे तत्कालीन कलेक्टर नेहा मीना के प्रयासों को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
जारी परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में झाबुआ जिले ने 87.86 प्रतिशत परिणाम हासिल किया, जिससे वह प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल हो गया। वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में जिले का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जहां 93.28 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। 
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भी सभी को बधाई दी।
प्रशासनिक स्तर पर शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए किए गए प्रयासों, नियमित मॉनिटरिंग और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजनाओं का सकारात्मक असर इन परिणामों में साफ दिखाई देता है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष पहल की गई थी, जिसके तहत स्कूलों में निरीक्षण, शिक्षकों की जवाबदेही और विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम चलाए गए।
जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल शिक्षा विभाग बल्कि समूचे जिले में उत्साह का माहौल है। शिक्षा से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और प्रशासनिक नेतृत्व का परिणाम बताया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments