मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की आहट! 13 कलेक्टरों को मिलेगा प्रमोशन, अपर सचिव बनने की तैयारी; रुचिका चौहान को सचिव की जिम्मेदारी मिलने की संभावना।

13 कलेक्टरों को मिलेगा प्रमोशन, अपर सचिव बनने की तैयारी; रुचिका चौहान को सचिव की जिम्मेदारी मिलने की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों पदोन्नति को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार जल्द ही आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा देने की तैयारी में है। प्रदेश के 13 कलेक्टरों के प्रमोशन का रास्ता साफ होने की चर्चा है। इनमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी एवं ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि 2014 बैच के 12 कलेक्टर अपर सचिव के पद पर पदोन्नत हो सकते हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की तैयारी है। इस संबंध में 31 दिसंबर तक आदेश जारी किए जाने के निर्देश बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम पदस्थापना और पदोन्नति का निर्णय शासन के आधिकारिक आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।

इन 12 कलेक्टरों के नाम चर्चा में

2014 बैच के जिन आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है, उनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ कलेक्टर शामिल हैं।

1. साकेत मालवीय — अशोकनगर
2. अरुण विश्वकर्मा — जबलपुर
3. ऋषभ गुप्ता — खंडवा
4. नेहा मीना — देवास
5. आशीष वशिष्ठ — नर्मदापुरम
6. अंकित अस्थाना — सिंगरौली
7. आदित्य सिंह — बालाघाट
8. लोकेश जांगिड़ — मुरैना
9. दिलीप कुमार यादव — सागर
10. नीतू माथुर — अलीराजपुर
11. अंजू पवन भदौरिया — डिंडोरी
12. जमुना भिड़े — निवाड़ी

रुचिका चौहान को मिल सकती है सचिव की कमान

2011 बैच की आईएएस अधिकारी रुचिका चौहान, जो वर्तमान में ग्वालियर कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं, उन्हें सचिव पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह उनके प्रशासनिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

प्रमुख सचिव पद की दौड़ में 2003 बैच के वरिष्ठ अधिकारी

वहीं, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में एक और महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना जताई जा रही है। 2003 बैच के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति की कतार में बताए जा रहे हैं।

इनमें शामिल हैं—

- संजय गोयल
- निशांत वरवड़े
- ज्ञानेश्वर बी. पाटिल

नए साल से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के संकेत

यदि प्रस्तावित पदोन्नतियों पर शासन की मुहर लगती है, तो मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में वरिष्ठता और जिम्मेदारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कलेक्टरों के अपर सचिव बनने और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमुख सचिव पद तक पहुंचने से मंत्रालय में प्रशासनिक समीकरण भी बदलने की संभावना है।

अब सबकी निगाहें शासन के आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं, जो प्रदेश की नौकरशाही में नई जिम्मेदारियों और नए प्रशासनिक दौर की शुरुआत कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments