झाबुआ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने बताया कि एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। जिसमें अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से आवागम करते है। और अभी अत्यधिक गर्मी, तेज लू का मौसम चल रहा है। जिससे कई छात्र - छात्राएं बीमार पड़ रहे है। वही नए सत्र संचालित हुए दो सप्ताह ऊपर होने को आया है। परंतु अधिकांश स्कूलों पर मध्याह भोजन नही दिया जा रहा है। स्कूलों पर मध्याह भोजन नही देने वाले समूहों की जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल हटाया जावे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) मांग करता है। कि छात्रों के स्वाथ्य और तेज लू एवं अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए, जिले में संचालित होने वाली समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त एवं सी०बी०एस०ई संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के छात्र/छात्राओं हेतु शाला संचालन प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक समय में परिवर्तन किया जाए ।
अतः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) आपसे अनुरोध करता है। कि छात्रों स्वाथ्य एवं अत्यधिक गर्मी को देखते हुए। समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त एवं सी०बी०एस०ई शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 01 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल समय मे परिवर्तन करने की मांग कि l
उस समय एनएसयूआई के प्रतिनिधित्व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे _जिला महामंत्री विनोद गणावा, अनिल भाभोर, अल्केश पारंगी, सचिन बघेल कांतिलाल भूरिया, मनोज गुड़िया,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments