आज राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने झाबुआ के नवागत कलेक्टर महोदय श्री डॉ. योगेश तुकाराम भरसट जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
संगठन ने जिले के आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर कलेक्टर महोदय से चर्चा की। कलेक्टर महोदय ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गब्बर वास्केल, संस्थापक सदस्य श्री रमेश कटारा,राजेश सोयडा, जिला अध्यक्ष मोहब्बत भूरिया, जिला उपाध्यक्ष दीपसिंह सिंगाड़, ब्लॉक अध्यक्ष रामा दिवान हटीला,दिवान मेड़ा,राकेश भुरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#झाबुआ #आदिवासी_समाज #राष्ट्रीय_आदिवासी_क्रांति_सेना #कलेक्टर_झाबुआ
0 Comments