तात्कालिक कलेक्टर नेहा मीना के कार्यकाल में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की थी, निर्देश दिये थे की पेयजल एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्व उपरांत नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। अब झाबुआ मे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होंगी, इसके पहले भी आदेश जारी किये गए अभी तक कार्यवाही होती नजर नहीं आ आई।
झाबुआ, 17 अप्रैल 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज नगर पालिका का औचक भ्रमण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समग्र आईडी, पात्रता पर्ची एवं संबल योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की स्थिति एवं उनकी प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की समय-सीमा, लंबित प्रकरणों की संख्या एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान झाबुआ कलेक्टर ने नगरपालिक कार्यालय के आसपास का निरीक्षण भी किया। इस पूरे निरीक्षण में बड़ी बात या रही कि झाबुआ कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान नगर पालिका कार्यालय के बाहर आसपास अस्थाई अतिक्रमण, एवं मांस मछली की दुकानों को नजरअंदाज किया गया, अस्थाई अतीक्रमण झाबुआ की सबसे बड़ी समस्या है। लोगों ने यह भी कयास लगाए की, हो सकता है, निरीक्षण के दौरान सहायक के द्वारा इस और क्यों ध्यान आकर्षित नहीं करवाएगा।
0 Comments