भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं।

धार, 18 अप्रैल 2026।
जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अत्यधिक तापमान का विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
आदेश के तहत धार जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों का संचालन अब प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। हालांकि, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित होंगी।
कलेक्टर अभिषेक चौधरी द्वारा जारी यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावशील रहेगा। आदेश की प्रति संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेजते हुए इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती गर्मी के मद्देनजर यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments