झाबुआ में कैथोलिक मिशन स्कूल का शानदार रिजल्ट: 92.02% के साथ रविना मेड़ा जिला मेरिट में प्रथम।

झाबुआ। कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) झाबुआ का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कला संकाय की छात्रा कुमारी रविना मेड़ा ने 92.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, वाणिज्य संकाय में अखिलेश दसौंधी ने 87.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में कु. श्रेया डाबर ने 85.08 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
हायर सेकेंडरी (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) परीक्षा में कु. कीर्ति बामनिया ने 91.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विपुल खत्री ने 84.04 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि कु. अलीशा खान ने 88.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय का हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर फ्रेंकी शाह, प्राचार्य फादर निरंजन एवं उप प्राचार्य सिस्टर मरिना ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments