झाबुआ में सख्त प्रशासन की झलक: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सुबह 9 बजे पहुंचे कार्यालय, अधिकारी-कर्मचारियों में मचा हड़कंप

 लो भीया फिर आ गया फिर एक नई खबर के साथ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा चौराहे पर चल रही थी, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे, की झाबुआ। जिले में प्रशासनिक सख्ती और अनुशासन की नई मिसाल देखने को मिली, जब झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट बुधवार सुबह ठीक 9:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर के समय पर कार्यालय पहुंचने से पूरे अधिकारी-कर्मचारी महकमे में हड़कंप मच गया और देर से आने वाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
   कल के निरिक्षण के बाद कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता के कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालयों में समयबद्धता और कार्य संस्कृति को प्राथमिकता दी जाए।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेशभर में “अनुशासन और सुशासन” को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उसी के तहत झाबुआ जिले में भी प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। कलेक्टर की इस कार्यशैली से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि जिले में अब लापरवाही और देरी के लिए कोई स्थान नहीं होगा।
कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में सतर्कता बढ़ गई है और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए गंभीर नजर आ रहे हैं। आम नागरिकों में भी इस कार्रवाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है, क्योंकि इससे सरकारी कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments