भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रांका द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री निर्मल मेहता, जिला उपाध्यक्ष श्री रूपसिंह डामोर, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री नटवर डोडियार, श्री जितेंद्र शाह, महामंत्री श्री हेमेंद्र (बबलू) कटारा, जिलाध्यक्ष आईटी सेल श्री वसीम सैयद, आईटी सेल अध्यक्ष श्री ओवेश खान, महासचिव श्री गुफरान कुरैशी, महासचिव श्री किलु डामोर, श्री पुनीत भानपुरिया, श्रीमती सुनीता अलावा, श्रीमती गौरी कटारा, श्री महेश अमलियार, श्री विजन ताहिर एवं श्री धारू भाबर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश रांका ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
प्रदेश महासचिव श्री निर्मल मेहता ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय को विस्तारपूर्वक बताते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री नटवर डोडियार ने डॉ. अंबेडकर को आदिवासी, दलित एवं पूरे देश के मसीहा बताते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
कार्यक्रम की समस्त जानकारी अधिवक्ता श्री लौकेन्द्र बिलवाल, जिला प्रवक्ता युवा कांग्रेस झाबुआ द्वारा प्रदान की गई।
0 Comments