✍️। जावेद खान।झाबुआ।13 अप्रैल 2026।
लो भैया फिर आ गया फिर एक नई खबर के साथ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चर्चा चौराहे पर चल रही थी, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे, की
नगरपालिका परिषद झाबुआ द्वारा थाना कोतवाली को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 8:40 बजे कृषि उपज मंडी परिसर किशनपुरी, झाबुआ में पशु पंजीयन शुल्क की रसीद काटने के दौरान एक घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ।
नगरपालिका परिषद के अनुसार, उसे समय वहां पर उपस्थित लोग उस दौरान राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना झाबुआ के सदस्य अपने आप को मौके पर बता रहे थे, जिनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना के चलते शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
नगरपालिका परिषद ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, मूल आवेदन पत्र भी संलग्न किया गया है।
0 Comments