!!पुनीत सामयिक मंडल की बहनों ने की तीर्थ यात्रा!!अवंती पार्श्वनाथ तीर्थ,अभ्युदय तीर्थ एवं मक्षीजी जैन तीर्थ की यात्रा की।

झाबुआ-पुनीत सामायिक मंडल झाबुआ की श्राविकाओं द्वारा एक दिवसीय तीर्थ दर्शन वंदन यात्रा का आयोजन ज्योति लोढ़ा कविता मेहता, हंसा कोठारी के नेतृत्व में निकाला गया सामायिक मंडल की सभी महिलाएं झाबुआ से श्री कल्याण मंदिर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ अभ्युदय धाम तीर्थ पर दर्शन वन्दन करने के पश्चात श्री अवंतिका पार्श्वनाथ तीर्थ उज्जैन में दर्शन वंदन एवं पूजन करने के पश्चात भेरूगढ़ तीर्थ पर दर्शन वंदन किया उसके बाद श्री मक्सी तीर्थ पर पहुंचे जहां पर प्रभु श्री पार्श्वनाथ जी की आरती का लाभ लिया एवं दर्शन वंदन दर्शन कर वहां से पुन: झाबुआ पधारें।
  तीर्थ यात्रा में जीवनबेन पोरवाल सरिता बाबेल शीला कटारिया रजनी रुनवाल शकुंतला रुनवाल सविता मुथा ज्योति लोढ़ा हंसा कोठारी कविता मेहता ममता संघवी मीनल बाबेल मधु संघवी अनुपमा रुनवाल सरोज सकलेचा प्रेमलता पोरवाल प्रतिभा रुनवाल आदि श्राविकाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments