कलेक्टर साहब एक नज़र इधर भी ! झाबुआ नगर पालिका मे भ्र्ष्टाचार की बू, गली मोहल्ले खुदे,अब घटिया टंकी निर्माण मैं भी भ्रष्टाचार की बु बनी जांच का विषय।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चर्चा चौराहे पर चल रही है, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे, झाबुआ नगर में करोड़ों की लागत से नगर पालिका के माध्यम से टेंडर निकालकर पाइपलाइन के माध्यम से जल सप्लाई के लिए पाइपलाइन एवं टांकी निर्माण का कार्य किया जा रहा है, गली गली मोहल्ले मोहल्ले वाटर सप्लाई के लिए, खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है, देखने में आया कई मोहल्ला एवं गलियों में डाली गई पाइप लाइन, निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य न करते हुए खाना पूर्ति कर, गढ़ों में दबा दी गई, अब यह बात भी चौराहे पर चर्चा का विषय बन चुकी है, कि जब नगर में डाली गई पाइपलाइन की स्थिति ऐसी है, तो इस पाइप लाइन में पानी के लिए बनाई जाने वाली टंकी की निर्माण स्थिति कैसी होगी....?
              बताने वाले यह भी बताते हैं कि झाबुआ में लगभग करोड़ो के आसपास इस जल योजना का टेंडर हुआ है, लोग आपस में यह भी चर्चा कर रहे थे की सुना है टेंडर बिलो पर हुआ है ! यानी शासकीय इंजीनियर द्वारा दी गई गाइडलाइन से भी कम में काम करने की बात, सरकार द्वारा निर्धारित इंजीनियर भी फेल, अंदर खानों से यह भी खबर आ रही है कि, निरीक्षण किया गया, तो गाइडलाइन अनुसार कार्य नहीं पाया गया, इस पर निर्माण कंपनी को कई बार गाइडलाइन से कार्य करने की बात भी कही है। चौराहे पर चर्चा कर रहे लोगों में से एक व्यक्ति ने तो यह तक कह दिया कि नगर पालिका का कद्दू है, कटेगा भी और बटेगा भी...?

 चर्चा यह भी चौराहे पर चल रही थी कि यदि, जनता को चूना लगाया जा रहा है तो झाबुआ कलेक्टर  कार्यालय से महज कुछ ही कम दूरी पर हो रहे इस निर्माण कार्य की जाँच झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को करवानी चाहिए.....!

Post a Comment

0 Comments