दिया तले अंधेरा, कलेक्टर ने थांदला लोक सेवा केन्द्र का निरिक्षण किया, झाबुआ आधार की मशीन कहा..?

 लो भीया फिर आ गया फिर एक नई खबर के साथ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा चौराहे पर चल रही थी, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि झाबुआ कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र थांदला का निरीक्षण कर लोक सेवा प्रबंधन को निर्देश दिए हैं,की लोकसेवा केन्द्र व्यवस्थित रूप से चलाया जाए, किसी से अधिक शुल्क न लिया जाए निर्धारित शुल्क पर काम किया जाए, इसका एक चार्ट फीस का वहां चस्पा किया जाए, और लोक सेवा केंद्र में होने वाली पानी प्रसाधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखा जाए, इतने में पीछे से एक व्यक्ति बोला भाई यह तो बात सही है पर यहां झाबुआ में तो दिया तले ही अंधेरा है, पास खड़ा दूसरा व्यक्ति बोला वह क्यों, तो भीड़ में से जवाब आया लोकसेवा केंद्र झाबुआ की मशीन और आईडी कहां है,इसकी कोई जानकारी किसी को है क्या...? कुछ दिनों पहले ही एक मामला सामने आया था जिसमें कुंदनपुर में एक आधार की मशीन चल रही थी और ढाई सौ रुपए प्रत्येक आधार कार्ड के हिसाब से लिया जाना बताया गया था। इसी प्रकार पूरे जिले भर में 6 ब्लॉक के 6 लोक सेवा केन्दो के अलावा, और प्रत्येक लोक सेवा केंद्र के अंतर्गत उपलोक सेवा केंद्र खोले गए, और प्रत्येक अप लोक सेवा केंद्र पर, आधार ऑपरेटिंग सिस्टम लगाए गए है और उन्हें आधार कार्ड का काम करने  की व्यवस्था बनाई गई है , उपलोक सेवा केंद्र के स्थान भी निर्धारित किए गए, परंतु वर्तमान में लोगों का ऐसा कहना है कि ना उपलोक सेवा केंद्र के पते हैं ना ही उन आधार आईडी और मशीनों के झाबुआ लोक सेवा केंद्र के पास भी दो उपलोक सेवा केंद्र पिटोल एवं कल्याणपुरा है, पर लोक सेवा केंद्र संचालक का कहना है कि ID के लिए आवेदन किया था पर अब तक उनकी आईडी बनकर नहीं आई। बताने वाले बताते हैं कि,मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से 56 विभागों की 1700 से अधिक सरकारी सेवाओं और योजनाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराया गया है। इतने में भीड़ में से आवाज आई पर यह सारी योजनाएं तब तक धरातल पर नहीं आ सकती जब तक आम जनता के आधार कार्ड सही बने ना हो, और यदि सही नहीं होतो सुधार किये हुवे हुए हो, सरकार की योजना का आम जनता को लाभ तभी मिल पाएगा जब आधार कार्ड सही होंगे आधार कार्ड के बिना सारी योजनाएं पंगु है क्या..?

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने विकासखंड थांदला स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने आधार में संशोधन कराने आए आवेदकों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं शुल्क के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आवेदकों से केंद्र द्वारा ली जा रही फीस के बारे में पूछताछ कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने केंद्र में पेयजल एवं गर्मी को देखते हुए कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सेवाओं के निर्धारित शुल्क की सूची केंद्र में प्रमुख स्थान पर चस्पा की जाए, जिससे आमजन को शुल्क की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जाए तथा सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। 

Post a Comment

0 Comments