दिनांक 4 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड रामा जिला झाबुआ की नवांकुर संस्था शकुंतला समाज सेवी संस्था द्वारा सेक्टर रामा के ग्राम राछवा में सेक्टर बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें संभाग समन्वयक,अमित शाह संभाग इंदौर जिला समन्वयक, प्रेमसिंह चौहान जिला झाबुआ विकासखंड समन्वयक तेजसिंह देव विकासखंड रामा द्वारा। समीक्षा की गई।जिसमे ब्लॉक समन्वयक देव जी द्वारा सभी के परिचय के साथ, समीक्षा बैठक की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक प्रेमसिंग चौहान द्वारा, समिति कार्यों एवं छात्र छात्राओं के फील्ड वर्क, मेंटर्स की कार्यजना, नवांकुर की प्रगति की जानकारी दी गई। संभाग समन्वयक श्री शाह जी द्वारा प्रस्फुटन समितियों के कार्य करने की आवश्यकताओं एवं आदर्श ग्राम, सामाजिक समरसता, को उदाहरण दे कर समझाया गया ।
समीक्षा बैठक में विकासखंड रामा की समस्त नवांकुर संस्था प्रमुख , सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव, परामर्श दाता , सेक्टर के छात्र छात्राएं सहित 40 सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम में आओ बनाए मध्य प्रदेश जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण केंद्र एवं राज्य शासन की योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक का संचालन विकासखंड समन्वयक श्री तेजसिंह देव एवं आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था प्रमुख श्री राजेश जी सोयडा द्वारा किया गया।
0 Comments