गंधवानी तहसील कार्यालय में अव्यवस्था का आलम, शिकायतों का अंबार, जनता त्रस्त अधिकारी मस्त।
Nov 26, 2025 - 01:36जावेद खान ✍️। 26 नवंबर। इन दिनों गंधवानी तहसील कार्यालय में आने वाले फरियादी तहसील के अधिकारी कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न होने और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण कई बार कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। तहसील कार्यालय में समय पर कार्य नहीं हो पा रहे हैं, बल्कि कई बार फरियादियों को बुरा व्यवहार भी सहन करना पड़ता है। भू राजस्व नकल की सत्यापित प्रतिलिपि, किसानों के विभिन्न योजनाओं में पंजीयन, नामांतरण, वह अन्य राजस्व कार्य कार्य के लिए एवं, प्रमाण पत्रों के लिए भटकते लोग आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी दस्तावेजों के लिए भी आम नागरिकों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विभिन्न सरकारी योजनाओं और नौकरी के आवेदन के लिए होती है, लेकिन प्रमाण पत्र मिलने में हो रही देरी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। तहसील कार्यालय में चल रही इन अव्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्र के निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील कार्यालय में उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है,और उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। इस समस्या का समाधान निकालने और तहसील कार्यालय में कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग भी की है, तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
बताने वाले बताते है की इस विषय में धार कलेक्टर प्रियंका मिश्र ने कई बार समीक्षा बैठक में खंड अधिकारियों को भी निर्देशित किया है, अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई कि बात कही। मनावर एसडीएम प्रमोद ग़ुज्जर ने पदभार ग्रहण करते समय गंधवानी तहसील का निरीक्षण भी किया था। एवं अव्यवस्थाओं को लेकर सख्त लहजे में निर्देश भी दिए थे। परंतु अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेंगी।
गंधवानी आगे के अंक मे पढ़िए
1)दलालो और अधिकारियो की जुगलबंदी
2)गंधवानी के बाबूजी घर वाली ऑफिस वाली
धार जिले में लेनदेन करने वाले अधिकारियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कड़ी जांच करवाई होगी!
0 Comments