नई कार्यकारिणी जिले के गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।

झाबुआ। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुणिया ने संगठन के विस्तार एवं मजदूर हितों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।जिला अध्यक्ष मुकेश मुणिया ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों एवं श्रमिक वर्ग की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले के गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए श्रमिकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मुकेश मुणिया का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष मुकेश मुणिया ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उनकी समस्याओं के समाधान एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा।
फोटो कैप्शन:
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश मुणिया एवं अन्य पदाधिकारी।