कुछ ऐसा है अंदाज,झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना एक हाथ मे नोटिस का चाबुक से तो दूसरे हाथ से होगा 𝐁𝐋𝐎 का सम्मान। 𝐒𝐈𝐑 कार्य मे लापर्रवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं।

जावेद खान ✍️। झाबुआ। 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 भोपाल के निर्देशानुसार समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ जिनका 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किये जाने पर 25 जनवरी 2026 को प्रशस्ति पत्र से सम्मनित करेंगे। 
जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य(SIR)

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नायब तहसीलदार जोबट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ के मतदान केन्द्र 337-सोलिया के बीएलओ को निलंबित किया गया

52 बीएलओ सुपरवाईजर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया

50 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म को ऑनलाईन करने वाले बीएलओ की प्रशंसा की गई
       झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में जिले की विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ, 194-थांदला, 195-पेटलावद में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। 
        उक्त निर्देशों के पालन में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना फॉर्म घर-घर जाकर वितरित किये गये है। वितरित किये गये गणना फॉर्म मतदाताओं से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्राप्त किया जा रहा है। प्राप्त गणना फॉर्म को बीएलओ द्वारा बीएलओ एप्प के माध्यम से ऑनलाईन किये जा रहे है। 
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ द्वारा नायब तहसीलदार जोबट श्री अनिल मण्डलोई को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया क्योकि विधानसभा 193-झाबुआ के 34 मतदान केन्द्र में EFs Digitization का कार्य में प्रगति नही होने के कारण नोटिस जारी किया गया।  
          कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ द्वारा विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ के मतदान केन्द्र 337-सोलिया के बीएलओ सहायक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय बाबादेव फलिया सोलिया श्री भुवानसिंह चौहान को गणना फॉर्म संग्रहण कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया।  
      इसी क्रम में बीएलओ द्वारा ऑनलाईन किये जा रहे गणना फॉर्म की विधानसभावार/मतदान केन्द्रवार समीक्षा की गई। समीक्षा में जिस मतदान केन्द्रों में 01 से 50 तक ही गणना फॉर्म ऑनलईन किये गये है। उन मतदान केन्द्रों से संबंधित बीएलओ सुपरवाईजर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसमें 193-झाबुआ के 30 बीएलओ सुपरवाईजर, 194-थांदला के 16 बीएलओ सुपरवाईजर, 195-पेटलावद के 08, कुल 52 बीएलओ सुपरवाईजर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
        इसी प्रकार जिन बीएलओ द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म को ऑनलाईन किये गये ऐसे बीएलओ की प्रशंसा की गई एवं अन्य बीलएओ के लिए ये बीएलओ प्रेरणा बने है।
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र 194-थांदला के मतदान केन्द्र क्रमांक 131 के बीएलओ सहायक शिक्षक श्री धुलिया कटारा द्वारा 60 प्रतिशत होने पर प्रशंसा की गई। 
          इसी क्रम में कार्य करने वाले बीएलओ 193-झाबुआ के मतदान केन्द्र-151 के बीएलओ श्री प्रतापसिंह नायक, प्राथमिक शिक्षक, द्वारा 46.95 प्रतिशत गणना फॉर्म को ऑनलाईन किये गये जो कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 194-थांदला में मतदान केन्द्र-161 के बीएलओ श्री तेरसिंह गामड, प्राथमिक शिक्षक द्वारा 55.06 प्रतिशत गणना फॉर्म ऑनलाईन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 195-पेटलावद में मतदान केन्द्र-118 के बीएलओ श्री हिरालाल मुणिया, प्राथमिक शिक्षक द्वारा 53.51 प्रतिशत गणना फॉर्म ऑनलाईन किये गये एवं मतदान केन्द्र-11 के बीएलओ श्री दुबेसिंह मुणिया, प्राथमिक शिक्षक द्वारा 57.07 प्रतिशत गणना फॉर्म ऑनलाईन किये गये है।

Post a Comment

0 Comments