भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, शुष्क अंचल क्षेत्रीय केंद्र, जोधपुर में पृथ्वी दिवस मनाया गया।

22 अप्रैल 2026।जोधपुर समारोह में सेवानिवृत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील बिष्ट मुख्य अतिथि तथा यूनिक इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन गोयल विशिष्ट अतिथि रही। स्वागत भाषण के दौरान कार्यालय प्रभारी डॉ विनीत कुमार रावत ने पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डाला तथा सभी का स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ सुनील बिष्ट ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर मृदा के स्वास्थ्य और मनुष्य के स्वास्थ्य पर समेकित प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी धरती जहरीले रसायन, प्लास्टिक, जल, वायु तथा मृदा प्रदूषण से प्रदूषित होकर बंजर हो रही है तथा परिणाम स्वरूप पृथ्वी पर पाए जाने वाले समस्त जीव जंतुओं के साथ ही मनुष्य का अस्तित्व भी खतरे में है। अतः हमें मृदा के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए साथ ही मनुष्य को अपने गट बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए ताकि तनाव व विभिन्न बीमारियों से मुकाबला किया जा सके। प्रधानाचार्या कंचन गोयल ने बच्चों के शैक्षिक भ्रमण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को वैज्ञानिक संस्थाओं का भ्रमण कराया जाए साथ ही उन्हें प्रकृति के निकट ले जाकर प्रकृति के साथ जीवन जीना सिखाया जाए। उन्हें पृथ्वी के सम्मान, पेड़ पौधों के सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत डॉ पुरुषोत्तम डेरौलिया ने प्रेजेंटेशन देकर पृथ्वी दिवस के ऐतिहासिक जानकारी के साथ ही वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी को विभिन्न प्रदूषण से बचाने के लिए अथक प्रयास करने पर जोर दिया। नोडल अधिकारी डॉक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि हमारी पृथ्वी हमारा गौरव है तथा पृथ्वी का संरक्षण हमारा दायित्व है उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है हमें अपने ग्रह की शक्ति को बनाए रखने के लिए समेकित प्रयास करने चाहिए। पृथ्वी दिवस पर मरू वनस्पति उद्यान में पौधरोपण किया गया। समारोह में यूनिक इंटरनेशनल स्कूल के 20 बच्चों ने सक्रिय भाग लिया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह, डॉ रवि किरण, डॉ अरविंद कुमार, डॉ आर के सिंह, स्कूल निदेशक रमेश चौधरी, कोमल कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय रमेश कुमार ने तथा मंच संचालन जगदीश यादव ने किया।

जगदीश यादव 
9414540015

Post a Comment

0 Comments