कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ मे 30 अप्रैल 2026 को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक सलाहकार समिति के द्वारा किया गया।

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. डी. एस. तोमर द्वारा पिछले 6 माह मे के. वी. के द्वारा किये गये कार्यो को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया गया व मृदा वैज्ञानिक डाॅ. वी. के. सिंह द्वारा आगामी 6 माह मे के. वी. के. द्वारा किये जाने वाले गतिविधियो को प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के बाद उन्नतशील कृषक सुतरेठी से श्री मुकेश बामनिया द्वारा बताया गया कि उन्नत खेती उन्नत स्वास्थ को बनाये रखने में एक प्रगतिशील कृषक के लिये जैविक खेती ही खेती का प्रमुख आधार है। इस आयोजन में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आशा, साॅलिडेरेड, इफको कृषको संस्था के अलावा, कृषि महाविद्यालय इन्दौर, के. वी. के. आलिराजपुर, मनावर, धार व बड़वानी के साथ साथ 20 प्रगतिशील कृषक पूरे प्रस्तुतीकरण के दौरान उपस्थित रहे। उपरोक्त सभी श्रोताओं द्वारा गतिविधियों की प्रस्तुति के बाद अपने अपने सुझाव दिये जिस सुझाव को कृषकों के साथ मिलकर पुरा किया जायेगा। सुझावो में प्रमुख रूप से मलटीलेयर खेती, जैविक खेती के लिये केचुआॅ खाद बनाने, नैनो खाद के उपयोग के साथ साथ बायोफर्टीलाइजर को खेतो मे प्रयोग करने की बात कही गयी। साथ ही उच्च उत्पादकता व रोग रहित जातियो को जलवायु अनुकुल लगाने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में के. वी. के. के सभी अधिकारी व कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments