भारत की जनगणना 2027 – तीन दिवसीय प्रशिक्षण (द्वितीय बैच) का शुभारंभ।

रामा, जिला झाबुआ | अप्रैल 2026
भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत तहसील रामा, जिला झाबुआ में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (द्वितीय बैच) का शुभारंभ आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा में विधिवत रूप से किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी सुश्री वैशाली सोलंकी (डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार, ब्लॉक रामा) के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री बालकिशोर साल्वीजी तथा श्री प्रतापसिंह सोलंकी (ऑफिस कानूनगो) का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
👨‍🏫 मास्टर ट्रेनर्स का महत्वपूर्ण योगदान
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में श्री रमेश परमार, श्री अबरार खान, श्री सुरज सोलंकी, डॉ. भूरसिंह निगवाल, डॉ. दलीपसिंह सिंगार, प्रो. केशरसिंह ठाकुर एवं श्री के. एल. परमार (संकुल प्राचार्य) द्वारा अपने अनुभव, ज्ञान एवं समर्पण से प्रशिक्षण को अत्यंत प्रभावी बनाया जा रहा है।

🗣️ प्रेरणादायक संदेश
चार्ज अधिकारी सुश्री वैशाली सोलंकी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सटीकता देश की योजनाओं एवं विकास की दिशा निर्धारित करती है। अतः सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

✨ विशेष उल्लेख
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूर्ण समर्पण एवं तत्परता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments