कलेक्टर नेहा मिना के द्वारा संबंधित अधिकारी की सेवा समाप्ति (टर्मिनेशन) का प्रस्ताव शीघ्र विभाग को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।लोकायुक्त इंदौर इकाई द्वारा जिला झाबुआ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसए) यश पंवार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज।

 हेलो भैया फिर आ गया फिर एक नई खबर के साथ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा चौराहे पर चल रही थी, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे, की लोकायुक्त प्रकरण में कलेक्टर के सख्त निर्देश, त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिये है, कोई कह रहा था की झाबुआ, 27 मार्च 2026। लोकायुक्त इंदौर इकाई द्वारा जिला झाबुआ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसए) यश पंवार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जाने के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। भीड़ में से आवाज आई हां भाई मैं भी सुना है, इतने में भीड़ से फिर कोई बोला कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान को निर्देशित किया है कि संबंधित जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आरजीएसए (संविदा कर्मचारी) यश पंवार को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत से हटाकर अन्य कार्यालय में अटैच किया जाए। और तो और इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारी की सेवा समाप्ति (टर्मिनेशन) का प्रस्ताव शीघ्र विभाग को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बात चल ही रही थी कि एक व्यक्ति जो वहां से गुजर रहा था भीड़ देखकर रुका और बात सुनने लगा भीड़ में से आवाज आ रही थी,की मेने सुना है कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में सुशासन , पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments