अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न।

झाबुआ विगत दिवस इंदिरा भवन कांग्रेस मुख्यालय में 18 मार्च 2026 को अखिल भारतीय आदिवासी सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें देश भर में आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार एवं उनके मुद्वों को मुख्य रूप से चर्चा की गई । 
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप  में राहुल गांधी प्रतिपक्ष नेता लोकसभा उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया द्वारा की गई। कार्यक्रम की प्रारंभ में डाॅ भूरिया द्वारा बताया गया कि उक्त सलाहकार समिति ने बैठक के पूर्व पूरे देश से आये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आपस में चर्चा की एवं कांग्रेस का कैसे मजबुत किया जावे साथ ही आदिवासी समाज को कैसे जीवनस्तर में सुधार लाया जावे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ विक्रांत भूरिया ने बताया कि अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस को पूरे देश में मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है पूरे देश में राहुल गांधी के निर्देश पर ही आदिवासी सलाहकार समिति का गठन किया गया है तथा आदिवासी समाज की आवाज को सडक से लेकर सदन तकप्रभावी रूप  से उठाया जाएगा।   डाॅ भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे आदिवासी भाई बहन हिदुस्तान के असली मालिक है जल जंगल जमीन पर उनका सबसे पहला अधिकार है मोदी सरकार लाख कोशिश कर ले हम उनका ये अधिकार कभी छिनने नहीं देगें आदिवासी हितों की रक्षा करते रहेगें। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में देश में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय उनके जल जंगल और जमीन से जुडे मुद्वों पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की उन्होने कहा कि देश का शत प्रतिशित हिस्सा आदिवासीयों को हुआ करता था धीरे धीरे आदिवासीयों के हाथों में जाता रहा भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी अधिकार को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करते हुए सभी नेताओं से इन मुद्वों पर मजबूती से संघर्ष करने का आव्हान किया  उन्होने आश्वस्त किया कि हर संघर्ष कांग्रेस पार्टी और स्वयं आदिवासी समाज के साथ मजबुती से खडे रहेगें।कार्यक्रम के प्रारंभ में राहुल गांधी द्वारा टंटिया मामा के चित्र पर माल्यापर्ण किया इस अवसर पर डां भूरिया ने राहुल गांधी का स्वागत किया ।
  उक्त बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया एवं म.प्र. के प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंगार,प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के रामू टेकाम ओकारसिंह मरकाम,बाला बच्चन, राधेश्याम मुवेल सहित पूरे देश से आये आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अन्य आदिवासी नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थि थे। इस अवसर पर आदिवासी चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन राहुल गांधी द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments