लोभीया फिर आ गया फिर एक नई खबर के साथ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्चा चौराहे पर चल रही थी कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि, चांदी के भाव बढ़ने के बाद चांदी पर चांदी चांदी हो गई किसी ने दबाई तो किसी ने घुमाई, लोग आपस में यह भी चर्चा कर रहे थे, की चांदी दबाने और घूमने में राणापुर की पर्ची पारा चली और पारा की गाड़ी बड़ौदा पहुंची, और बड़ौदा में जाकर के अस्पताल में भर्ती हो गई, जब यहां से वहां व्हाट्सएप कॉलिंग, पुष्टि के लिए ठहराव प्रस्ताव हुआ, तो पहले तो कह दिया, हां मिल गई, पर 4 घंटे बाद फिर खबर आई, कि वह तो आई नहीं,पर इस पूरी पिक्चर और घटना ट्रेलर इंटरवल के साथ में एक कमरे और वॉइस रिकॉर्डिंग में कैद हो गई, अंत में निष्कर्ष निकाला कि वह भाविक की हो गई। इस पूरी पिक्चर में एक थानेदार की भी चांदी चांदी होने वाली थी और उसके बड़े अधिकारी की भी चांदी चांदी होने वाली थी पर चांदी तो भविक की हो गई।
0 Comments