चलो चलो ग्राम नेर चलो। श्री शिव शंभू दादा दरबार नर में श्री श्री नवचंडी नवकुंडी हवनात्मक यज्ञ, एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना।

*मध्यप्रदेश*/छिंदवाड़ा जिला तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम नेर में श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर में चैत्र शुक्ल द्वितीय से चैत्र शुक्ल नवमी तक दिनांक: 20 मार्च से 28 मार्च 2026 के मध्य श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवानत्मक यज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना में आप सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता हैं | कि श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार ग्राम नेर में विगत 12 वर्ष से दादा जी निरंतर फलाहार एवं दुग्धाहार 52 साल का संकल्प पर रहकर माता की जवारे अपने शरीर में धारण करते हुए साधनारत हैं | अपनी दिव्य साधना के माध्यम से वे असाध्य रोगों से पीड़ित भक्तों का उपचार कर माता की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण कराते हैं | यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में भक्तजनों द्वारा 52 मनोकामना कलशों की स्थापना की जाती हैं | इस वर्ष माता रानी की विशेष कृपा से लोककल्याण एवं धर्मवृद्धि के पावन उद्देश्य से दिव्य नवरात्रि नवकुंडीय हवानत्मक यज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना का आयोजन किया जा रहा हैं | समस्त: धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन यज्ञ दर्शन एवं पूर्ण लाभ हेतु सादर आमंत्रित हैं | आयोजक: समस्त क्षेत्रवासी एवं भक्त श्रद्धालुजन | चलो चलो ग्राम नेर चलो।

Post a Comment

0 Comments