झाबुआ कलेक्टर नेहा मिना के 2 साल बेमिसाल झाबुआ कलेक्टर के रहते झाबुआ को बड़ी उपलब्धियां मिली, राष्ट्रीय नहीं अपितु विश्व स्तर की उपलब्धि में झाबुआ का नाम हुआ दर्ज।

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने अपने करीब 2 साल के कार्यकाल (मार्च 2024 के बाद) में अपनी अभिनव प्रशासनिक शैली और जनहितकारी पहलों के माध्यम से कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें सर्वोच्च राष्ट्रीय स्तर का सम्मान भी शामिल है।

उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:-

झाबुआ जिले का सीएम राइज कल्याणपुरा स्कूल हुआ दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल।

झाबुआ जिले का सीएम राइज कल्याणपुरा स्कूल हुआ दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल, विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा पुरस्कार द वर्ल्ड बेस्ट स्कूल प्राइज जो कि विश्व की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था टी4 एजुकेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। उसके सपोर्टिंग हेल्दी लाइव्स कैटेगरी में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के सीएम राईज कल्याणपुरा को विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में चयनित किया गया है।जो की झाबुआ कलेक्टर नेहा मिना के कार्यकाल मे मिला, जो झाबुआ के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही।
झाबुआ का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
झाबुआ जिले ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। यहाँ 1 दिन में 20 लाख से अधिक सीड बॉल्स (Seed Balls) बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

•प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024: नेहा मीना को 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' (Aspirational Blocks Programme) के तहत रामा ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 21 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

•बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2025: उन्हें चुनावी प्रबंधन में शानदार कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुना गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
•'मोटी आई अभियान' (Moti Aai Campaign): कुपोषण को खत्म करने के लिए यह एक सामुदायिक पहल है, जिसके माध्यम से झाबुआ के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया गया।
हर घर जल योजना और आवास: उनके नेतृत्व में 26,000 से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना में 83.5% की दर से घर पूर्ण किए गए।

'झाबुआ की उड़ान' (Jhabua Ki Udaan): आदिवासी युवाओं के करियर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस विशेष पहल की शुरुआत की।

स्वास्थ्य कैंप व मृदा स्वास्थ्य कार्ड: जिले में sickle cell disease के लिए 3,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए और 100% किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।

दिव्यांगों के लिए कार्य: CSR के माध्यम से दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित वाहन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया तथा लगभग हर जनसुनवाई मे दिव्यांग जानो को सायकल उपलब्ध कराना।
वृद्ध आश्रम :-झाबुआ मे कलेक्टर सुश्री नेहा मीना के निर्देशानुसार, समाज कल्याण विभाग के तहत वृद्धों की देखभाल और उनके लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए वृद्धाश्रम से संबंधित पहल भी की जा रही है।जिसमे लगभग 50 सीटर वृद्ध आश्रम का प्लान किया गया है।
झाबुआ कलेक्टर नेहा मिना ने अपने झाबुआ के इस 2 वर्ष के कार्यकाल मे झाबुआ की जनता के हीत मे कार्य तो इतने किये है की भलाई की दुहाई देने वाले भी दुवा कर रहे की कोई तो तो रिक लो।
सुना है की झाबुआ कलेक्टर हमेशा अपनी माता शकुंतला देवी की सिख एवं उनके सिद्धांतो पर चलती है।
 "अच्छे कर्म किये जा फल की इच्छा मत कर "

Post a Comment

0 Comments