कलेक्टर कार्यालय परिसर मे लोकायुक्त के दो छापे पड़ने के बाद अब झाबुआ कलेक्टर नेहा मिना एकशन मोड पर। झाबुआ जिले के सभी ज़िला अधिकारियो को निर्देश।

कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों का विस्तृत ऑफिस इंस्पेक्शन

लैंड रिकॉर्ड्स शाखा एवं आरटीओ कार्यालय का किया गया निरीक्षण

      झाबुआ, 15 दिसम्बर 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय झाबुआ में लैंड रिकॉर्ड्स शाखा एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का विस्तृत ऑफिस इंस्पेक्शन किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यशैली तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन की समीक्षा करना था।
        निरीक्षण कार्यवाही में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी द्वारा आरटीओ कार्यालय तथा संयुक्त कलेक्टर श्री विजय कुमार मंडलोई द्वारा लैंड रिकॉर्ड्स शाखा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, समयबद्ध निराकरण की स्थिति एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
          निरीक्षण के दौरान स्थापना शाखा एवं विभिन्न कार्यवाहियों से संबंधित नस्तियों की विस्तृत जांच की गई। साथ ही लंबे समय से लंबित प्रकरणों के संबंध में भी नस्तियों का विशेष रूप से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
       कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से डेस्क एवं ऑफिस इंस्पेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments