स्थानीय सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में बोर्ड परीक्षाओं के लिए सामग्री वितरण की गई

स्थानीय सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में बोर्ड परीक्षाओं के लिए सामग्री वितरण की गई 

             झाबुआ 01 फरवरी, 2024। हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षाएँ आगामी 5 फरवरी 2024 से प्रारंभ होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं हेतु सामग्री वितरण स्थानीय सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य हरीश कुंडल ने बताया कि झाबुआ जिले में 53 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के लिए केन्द्राध्यक्षो एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इन्हें प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के पूर्व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बाद में कड़ी सुरक्षा में गोपनीय सामग्री लेकर वाहन रवाना हुए। 
           गोपनीय सामग्री वितरण जिला कलेक्टर सुश्री तन्वी हुडा के निर्देशन में तथा बोर्ड परीक्षा नोडल अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर. एस. बामनिया की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।

Post a Comment

0 Comments