सावधान कलेक्टर के नाम से फर्जी कॉल। फ़र्जी मेसेज जिला कलेक्टर नेहा मीना के नाम से संदेश (मैसेज) भेजे जा रहे हैं। यह नंबर पूर्णतः फर्जी है।

सावधान रहें — फर्जी नंबर से कलेक्टर के नाम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं 

 आमजन एवं सभी शासकीय-अशासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों , मीडिया बंधुओं को सूचित किया जाता है कि कुछ हैकरों द्वारा वियतनाम के किसी अज्ञात नंबर +84 567494943 का उपयोग कर जिला कलेक्टर नेहा मीना के नाम से संदेश (मैसेज) भेजे जा रहे हैं। यह नंबर पूर्णतः फर्जी है।

अतः सभी संबंधितों से अनुरोध है कि उक्त नंबर से प्राप्त किसी भी कॉल या संदेश का उत्तर न दें, तथा तुरंत ब्लॉक करें।

कलेक्टर महोदया केवल अपने आधिकारिक  नंबर से ही संपर्क करते हैं। किसी अन्य नंबर से प्राप्त कॉल अथवा संदेश पर विश्वास न करें।

 अतः सभी नागरिकों से अपील है कि सतर्क रहें और साइबर धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रखें।

Post a Comment

0 Comments