झाबुआ मे पुलिस का खौफ ख़त्म, दिन दहाड़े गले से मंगलसूत्र खींच कर ले गए चोर।
खरडू बड़ी। लो भैया फिर लेकर आ गया फिर एक नई खबर के साथ, झाबुआ में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में मेन बाजार से दिनदहाड़े बदमाश एक महिला के गले से मंगलसूत्र ले उड़े। शाम करीब 4 बजे घर से खेत पर जा रही महिला कांता पति दिलीप गौड़ के गले मे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र उड़ाया और फिर शाइन बाइक से पारा की तरफ फरार हो गए। ग्रामीण उनको पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे। शाम करीब पौने सात बजे थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी दी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। पहले भी कई बार उठ चुकी है खरडू में चौकी की मांग। अब तक कोई इंतजाम नहीं पुलिस के, घटना घट जाने के कुछ समय बाद पहुंचती है पुलिस
0 Comments