भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा आज नगर में।

झाबुआ आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्तजी शर्मा कल दिनांक 06//11/2023, सोमवार को शहर झाबुआ में
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्तजी शर्मा सोमवार को सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उर्जावान जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना , दौलत भावसार, लक्ष्मण नायक, ओमप्रकाश शर्मा, मनोहर सेठिया शेलेश दुबे अंकुर पाठक, बबलु सकलेचा अजय पोरवाल ने भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा का भव्य स्वागत करने की अपील करते हुए अपेक्षित श्रेणी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, एवं बुथ  पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन बेठक में अतिआवश्यक रुप से उपस्थित रहने का आहवान किया है।

Post a Comment

0 Comments