झाबुआ नगरपालिका परिषद की बैठक।शहर के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं और राजस्व वृद्धि से जुड़े कुल 23 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए।

झाबुआ नगरपालिका परिषद की बैठक: विकास कार्यों और आगामी बजट पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

✍️।जावेद खान।झाबुआ। लो भैया फिर आ गया एक नई खबर के साथ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चर्चा चौराहे पर चल रही थी, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे, लोगों का कहना था कि कार्यालय नगरपालिका परिषद झाबुआ में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लोग इस बैठक के बारे में विस्तृत चर्चा कर रहे थे चर्चा में लोगों का कहना था की इस बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं और राजस्व वृद्धि से जुड़े कुल 23 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए।

प्रमुख विकास एवं सौंदर्यीकरण योजनाएं

​बैठक में शहर की सूरत बदलने के लिए कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई:

  • शहर सौंदर्यीकरण: विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियां व प्रतिमाएं लगाने का निर्णय लिया गया है।
  • बड़ा तालाब का कायाकल्प: शहर के ऐतिहासिक बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण और वहां अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गई।
  • नए निर्माण: बस स्टैंड स्थित पुरानी धर्मशाला की दुकानों को तोड़कर वहां नवीन कॉम्प्लेक्स बनाने तथा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित कॉरिडोर की भूमि के संबंध में चर्चा हुई।
  •  छोटे तालाब पर पुलिया निर्माण का कार्य को मंजूरी।

आगामी वर्ष का बजट और राजस्व

​वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय-व्यय बजट का अनुमोदन किया गया। साथ ही, राजस्व बढ़ाने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ:

  • ​भवनों एवं भूमियों के कर (Property Tax) की दरों में वृद्धि पर विचार।
  • ​बकाया जलकर राशि पर अधिभार (Surcharge) लगाने और अनाधिकृत नल कनेक्शनों को नियमित करने हेतु राशि निर्धारण।
  • ​बाजार बैठक और पशु पंजीयन ठेका नीलामी की कार्यवाही की पुष्टि।

बुनियादी सुविधाएं और संसाधन

​नगरपालिका ने सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक सामग्री और मशीनरी के अनुबंधों पर भी मुहर लगाई:

  • ​जल प्रदाय सामग्री, विद्युत सामग्री, हैंडपंप रिपेयरिंग और निर्माण सामग्री की खरीदी को मंजूरी।
  • ​ट्रैक्टर, पोकलेन, जेसीबी, ट्राली और टैंकर जैसे वाहनों को किराए पर लेने हेतु वित्तीय स्वीकृति।
  • ​शहर में होर्डिंग्स, फ्लेक्स बैनर और टेंट-लाइट-साउंड व्यवस्था के लिए निविदाओं पर चर्चा।

व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स पर जोर

​नगरपालिका अपनी अचल संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दे रही है। झाबुआ बस स्टैंड पर पीपीपी (PPP) मॉडल के तहत प्रस्तावित व्यावसायिक परिसर की डीपीआर पर चर्चा की गई। इसके अलावा, राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की प्रथम तल की दुकानों और नगरपालिका कार्यालय के सामने निर्मित दुकानों की छत को नीलाम करने जैसे विषयों पर निर्णय लिए गए।

​बैठक के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य शहर का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। सभी प्रस्ताव अध्यक्ष महोदय द्वारा अनुमोदित किए गए।

 इस बात पर लोगो ने यह भी कहा की हां ठीक है भाजपा की डबल इंजन की सरकार है जब तक विकास चलने दो...?

Post a Comment

0 Comments