जिले में कानून-व्यवस्था, शांति एवं संवेदनशील विषयों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
पड़ोसी जिला धार में भोजशाला से संबंधित कानून-व्यवस्था के मद्देनजर प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। धार जिले से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी कर सघन चेकिंग करने, जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। जमीनी स्तर तक विभागीय टीमें सक्रिय रहकर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें, इस पर भी बल दिया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, एसडीओपी श्रीमती रूपरेखा यादव सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP
0 Comments