पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे "सायबर जागरुकता अभियान" के तहत धार पुलिस ने  पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नौगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत उटावद में ग्रामवासियों को सायबर अपराध व उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी। 
 

  
      भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशो के परिपालन में राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सायबर अपराधो के प्रति जागरुकता एवं बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाते हुए सायबर ठगी के प्रचलित तरीको का उल्लेख करते हुए बचाव व सावधानी की जानकारी हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
      पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त सी.एस.पी./ एस.डी.ओ.पी., थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को जिलें की जनपद/ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष रुप से सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। 
     
       इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.12.2023 को थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी द्वारा अपने थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत उटावद में सायबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी रेनू अग्रवाल, यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निगम, सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे।
        कार्यक्रम के दौरान सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा द्वारा ग्राम पंचायत उटावद में ग्राम वासियो को सायबर ठगी के प्रचलित तरीके जैसे- मंडी में फसल बेचने उपरांत ठगो द्वारा किए जाने वाले फर्जी काल, किसान कार्ड, श्रम कार्ड या अन्य सरकारी योजनाओं में नाम जुडवाने, बैंक खाता बंद होने का बताकर K.Y.C. अपडेशन के नाम पर ठगी, किसानो के बिजली ऋण को माफ करने वाली योजना बताकर फ्राड, आनलाईन फ्राड़, लोन फ्राड, खेत पर टावर कनेक्शन के नाम पर धोखाधडी आदि के सायबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐसे अपराधों से कैसे बच सकते है व किन किन सावधानियों को किसान व अन्य नागरिको को बरतना चाहिए, इस संबंध में कार्यक्रम में जानकारी दी गई। तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सायबर जागरुकता पेंपलेट का वितरण किया गया। साथ ही सायबर फ्राड हो जाने की दशा में तत्काल “नेशनल सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930” पर काल करने एवं "राष्ट्रीय सायबर अपराध शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in" पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की उपयोगिता को भी बताया। 



      उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निगम द्वारा यातायात नियमों की जानकारी तथा सडक वाहन दुर्घटना से बचाव के संबंध में तथा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू अग्रवाल द्वारा महिला संबंधी अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।   
      इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी व  उनकी टीम, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू अग्रवाल व उनकी टीम, यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निकम व उनकी टीम, सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेशमबाई व ग्राम पंचायत उटावद सरपंच श्रीमति गंगाबाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। 
      @SP_DHAR_MP            sp_dhar