धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में धार पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व डकैती के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों की घटना पर नियंत्रण पाने में मिली बडी सफलता।

धार  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में धार पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व डकैती के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों की घटना पर नियंत्रण पाने में मिली बडी सफलता। 
 
        धार जिला शहरी और ग्रामीण आदिवासी संस्कृति का जिला है, जिसकी भौगोलिक स्थिति, सामाजिक स्थिति एवं आर्थिक परिदृश्य में भिन्नताऐं परिलक्षित है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से धार जिला एक अति संवेदनशील जिले की श्रेणी में आता है। जहॉ अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लगातार कई प्रकार की लाईन आर्डर स्थिति को कंट्रोल करना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। 
        पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा धार जिलें में घटित होने वाले गंभीर अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती तथा डकैती के प्रयास जैसे जघन्य श्रेणी के अपराधो के घटित होने की दर पर विगत वर्ष 2022 की तुलना में इस वर्ष 2023 के दौरान उपरोक्त अपराधों को अपने कुशल नेतृत्व द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग, प्रभावी कार्ययोजना बनाकर संपूर्ण जिलें में जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत कर गंभीर अपराधों के घटित होने पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है।
         धार जिलें में पदस्थापना आगमन के बाद से ही पुलिस कप्तान द्वारा जिलें में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए लगातार जिलें के सुदुर ग्रामीण इलाको में भ्रमण कर सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत गांवो में जाकर "खाटला बैठक" आयोजित कर ग्रामीणो का पुलिस के प्रति विश्वास अर्जित किया। वही जिलें में अपराधो पर नियत्रंण करने के उद्देश्य से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों/सायबर सेल टीम को  लगातार अपने उर्जावान शब्दो से सक्रिय कर अपराधो की पतारसी तथा आदतन अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया। 
                  पुलिस कप्तान द्वारा जिले में घटित हत्या, हत्या के प्रयास जैसे जघन्य प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु संबंधित थानों में स्पेशल टीमों के साथ-साथ जिलें की सायबर शाखा टीम को भी नए दृष्टिकोण से कार्य हेतु लगाय गया है। जिसके परिणाम स्वरुप ही धार जिलें में विगत वर्ष 2022 में हत्या के 71 प्रकरण व हत्या के प्रयास के 70 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे जो कि इस वर्ष 2023 में हत्या के 58 पंजीबद्ध प्रकरणो में 40 प्रकरणो में कुल 91 आरोपियो को व हत्या के प्रयास के 47 पंजीबद्ध प्रकरणो में 31 प्रकरणो में कुल 72 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में जिले में हत्या व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधो की दर में कमी आई है। 
        वही धार जिलें में वर्ष 2022 में सम्पत्ति संबंधी अपराधों में डकैती के 05, डकैती की तैयारी के 17 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे। इस वर्ष डकैती व डकैती की तैयारी जैसी गंभीर अपराधो में पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में धार पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुचकर टेक्निकल व भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर एवं सामुदायिक पुलिसिंग से प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचनाओ से आदतन अपराधियों की घटना में संलिप्तता का पता लगाकर उनके अपराध करने के तौर तरीके का सूक्ष्मता से विश्लेषण कर प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर सम्पत्ति संबंधी अपराधो में बरामदगी के साथ-साथ आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कठोरतम वैधानिक कार्यवाही कर धार पुलिस द्वारा धामाखेडी डकैती गैंग, कालीदेवी माछलिया गैंग आदि गैंग के आरोपियो को गिरफ्तार कर उन्हे जेल की सलाखो के पीछे भेजा गया है। जिसके परिणाम स्वरुप धार जिलें में इस वर्ष डकैती के 04 प्रकरण, डकैती की तैयारी के 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है, जो कि गत वर्ष 2022 की तुलना में जिले में डकैती व डकैती की तैयारी जैसे गंभीर अपराधो की दर में भी कमी आई है। 
       इस प्रकार कहा जा सकता है कि पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस ने वर्ष 2023 में बेहतर हाईटेक पुलिसिंग कर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया है।  पुलिस अधीक्षक धार की कार्यशैली के परिणाम स्वरूप एक तरफ जहॉ अपराधियों में भय का माहौल बना है, वही दूसरी तरफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व डकैती के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में पूर्ण लगाम लगने से धार जिलें में शांति का माहौल स्थापित है।  

Post a Comment

0 Comments