5 अक्टूबर प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर 1 अक्टूबर को मोहनखेड़ा में बैठक आयोजित।झाबुआ धार खरगोन इंदौर बड़वानी खंडवा बुरहानपुर अलीराजपुर खरगोन के कांग्रेस पदाधिकारीओ की बैठक लेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।

5 अक्टूबर प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर 1 अक्टूबर को मोहनखेड़ा में बैठक आयोजित
झाबुआ धार खरगोन इंदौर बड़वानी खंडवा बुरहानपुर अलीराजपुर खरगोन के  कांग्रेस पदाधिकारीओ की बैठक लेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 
   धार /मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 5 अक्टूबर  को धार जिले के मोहनखेड़ा मैं आयोजित कांग्रेस नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की विशाल आम सभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समन्वयक का दायित्व सौंपा  है
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल   शुभागना राजे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की विशाल आम सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे झाबुआ धार इंदौर शहर व ग्रामीण खंडवा बुरहानपुर बड़वानी अलीराजपुर खरगोन रतलाम शहर व ग्रामीण के विधायक गण पूर्व विधायक पूर्व सांसद जिले के प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिला संगठन मंत्री शहर कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल एवं समस्त मोर्चा संगठन के  जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे विशाल आम सभा को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे

जिला कांग्रेस के प्रभारी कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने जिले के समस्त पदाधिकारी एवं मंडलम सेक्टर प्रभारी से विशेष रूप से आग्रह किया है की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी  धार जिले की  समस्त विधानसभा  स्तर पर पदाधिकारीओ सहित समस्त मंडलम अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारीओ की बैठक 3:30 बजे कुक्षी 4:15 बजे मनावर 5:00 बजे  धरमपुरी 5:45 बजे बदनावर 6:30 धार 7:15 बजे गंधवानी  8:00 बजे सरदारपुर के  बूथ स्तर के पदाधिकारी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  मार्गदर्शन प्रदत्त करेंगे

Post a Comment

0 Comments