जिला भाजपा की तीन विधानसभा की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न।

जिला भाजपा की तीन विधानसभा की
प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
चित्र कार्यकर्ताओ मार्गदर्शन प्रदान करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया।


झाबुआ आज जिला भाजपा कार्यालय पर झाबुआ विधानसभा प्रबंध समिति की बैठक सुबह ग्यारह बजे से ‌भारतीय जनता पार्टी के युवा उर्जावान जिला अध्यक्ष भानु भुरिया के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा व दोस्त भावसार की अध्यक्षता में आयोजित की गई |
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि सर्वप्रथम मां भारती, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात बेठक का शुभारंभ किया गया विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने प्रदेश नेतृत्व की मंशा अनुसार विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में प्रबंध समिति के सदस्यों से आगामी झाबुआ विधानसभा सम्मेलन को लेकर गहन विचार विमर्श किया तथा तथा विधानसभा प्रबंध समिति में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अनुशासन पालन हेतु प्रबंध समिति के सदस्यों की सहमति से प्रमुख आंठ टोली का गठन किया गया 
जिसमें कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु पंजीयन व्यवस्था प्रमुख अंकुर पाठक,प्रौजेक्टर व्यवस्था प्रमुख अर्पित कटकानी प्रचार प्रसार एवं दिवाली लेखन प्रमुख योगेन्द्र नाहर जिला भाजपा मिडिया प्रभारी,मंच व्यवस्था प्रमुख नगर मंडल झाबुआ, भोजन व्यवस्था प्रमुख बहादुर हटिला, एवं शैलेन्द्र सोलंकी, प्रदर्शनी प्रमुख राजेन्द्र उपाध्याय एवं विश्वनाथ सोनी, सुचना प्रमुख,लाला गुण्डिया, एवं हरु भुरीया तथा वाहन व्यवस्था प्रमुख लाला भाई गाहरी को बनाया गया तथा आगामी तीस जुलाई को जिला मुख्यालय पर झाबुआ विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के लिए विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया इसी प्रकार थांदला एवं पेटलावद विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भी भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया विधानसभा संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने व्यक्त किया 
उपस्थित विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य

Post a Comment

0 Comments