केन्द्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाशजी की पत्रकार वार्ता आज।उक्त पत्रकार वार्ता को सोम प्रकाश राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उधोग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं सुधीर मुनगंटीवार वन संस्कृति एवं मतस्यपालन मंत्री महाराष्ट्र सरकार संबोधित करेंगे।



   केन्द्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाशजी की पत्रकार वार्ता आज

 भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नो(9 वर्ष) व आगामी अन्य कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा झाबुआ द्वारा महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज नो जून शुक्रवार को दोपहर, 3:30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस झाबुआ पर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई है
उक्त पत्रकार वार्ता को सोम प्रकाशजी, राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उधोग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं सुधीर मुनगंटीवार, वन, संस्कृति एवं मतस्यपालन मंत्री महाराष्ट्र सरकार संबोधित करेंगे। उक्त पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय सांसद गुमान सिह डामोर, जिला प्रभारी,  हरिनारायण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरीया, अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिह भाबोर, लोकसभा प्रभारी ओमप्रकाशजी शर्मा,  निर्मला भुरीया, शांतिलाल बिलवाल आदि उपस्थित रहेगें अत: जिले के जिला ब्युरो चीफ समस्त प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशलमीडिया के सम्मानीय पत्रकार बंधु उक्त पत्रकार वार्ता में सादर आमंत्रित हैं।

Post a Comment

0 Comments