ओडिशा रेल हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किए आज के जिले के सभी कार्यक्रम जिला अध्यक्ष ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

ओडिशा रेल हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किए आज के जिले के सभी कार्यक्रम*
जिला अध्यक्ष ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के  प्रति शोक व्यक्त किया

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  भानु भुरीया ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए भयावह रेल हादसे पर दुख जताते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले पार्टी के सारे कार्यक्रमों को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया है। जिला भाजपा ने भी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है।
     भुरीया ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई गंभीर रेल दुर्घटना होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की दुखद मृत्यु हुई। यह दुर्घटना अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी, रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव जी मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सभी नेताओं ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को 12 लाख आर्थिक सहायता दी है। पीड़ित परिवार जनों के साथ हम सब लोग खड़े है।
भानु भुरीया ने कहा कि इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के निर्देश पर केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यकर्मों को स्थगित किया है। जिसके साथ झाबुआ में आज होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष भुरीया ने भारतीय जनता पार्टी की और से दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है । उक्त जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने एक प्रेस नोट में दी है।

Post a Comment

0 Comments