पेटलावद में सड़कों का उद्धार कायाकल्प अभियान के तहत होने वाला है।कायाकल्प अभियान में 37 लाख रुपयो से सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है।

कायाकल्प अभियान में बदलेगी नगर की सड़को की सूरत ,लगभग 37 लाख की लागत से बनेगी तीन सड़के। नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन।

पेटलावद। शहर की कुछ सड़के लंबे समय से लगभग उखड़ ही चुकी थी, अब इन सड़कों का उद्धार कायाकल्प अभियान के तहत होने वाला है। इसकी शुरुआत नगर परिषद द्वारा शुक्रवार से कर दी गई है। कायाकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा हुनमान गढ़ रोड का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ललीता योगेश गामड़ ने बताया कि इस रोड़ को बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। झाबुआ जाने और रूपगढ़ की ओर जाने के लिए ये भी प्रमुख मार्ग है। साथ ही एक स्कूल तक जाने का भी यही रास्ता है। हमारे द्वारा पहली प्राथमिकता में इस मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे काफी लोगो को सुविधाएं प्राप्त होगी। नगर परिषद उपाध्यक्ष किरण संजय कहार ने बताया नगर में विकास की गति नही रुकने दी जाएगी। कायाकल्प अभियान में 37 लाख रुपयो से सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। जल्द ही अन्य मार्गो का भी नवीनीकरण करवाया जाएगा। पार्षद चांदनी दीपक निमजा ने कहा कि वार्ड में सड़को को लेकर परेशानी नही आएगी। हम वार्डवासियों की हर समस्या के समाधान में लगे हुवे है।

लंबे समय से की जा रही थी मांग-
सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी इसकी शुरुआत नगर परिषद द्वारा शुक्रवार से कर दी गई है।

ये रहे उपस्थित-
उक्त भूमि पूजन के दौरान पार्षद मुकेश परमार, संजय चनोंदिया, हंशा शिवा राठौड़, शामू मेड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री संजय कहार, सीएमओ आशा भण्डारी, इंजीनियर दीपक वास्केल, दीपक निमजा, बाबूलाल काग, संजय तोमर, लोकु परिहार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments